झामुमो की बैठक में जन-जन तक योजनाओं को पहुंचाने का निर्णय

Feb 28, 2026 04:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बेंगाबाद के धुमाडीह में झामुमो प्रखण्ड कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्ष नुनूराम किस्कू ने संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुँचाने पर चर्चा की। ग्रामीण सड़कों के जीर्णोद्धार और पुल निर्माण की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।

झामुमो की बैठक में जन-जन तक योजनाओं को पहुंचाने का निर्णय

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के धुमाडीह में शनिवार को झामुमो प्रखण्ड कमेटी की एक बैठक हुई। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर ने बैठक की अध्यक्षता की। पार्टी की सांगठनिक मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया और कई आवश्यक रणनीति बनाई गई। जिससे संगठन और सशक्त हो सके। मौके पर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने पर सहमति बनी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। ताकि सरकार की योजना के बारे में लोगों को जानकारी मिल सके। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि झामुमो के गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के प्रयास से बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में कई ग्रामीण सड़कों के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है।

इसके अलावा नदी पर पुल पुलिया का भी निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे ग्रामीणों को मुख्य सड़क एवं प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क स्थापित हो सके। बैठक में खुर्शीद अनवर हादी, सहदेव मुर्मू, सुरेश सिंह, किशुन सोरेन, मंजू मराण्डी, सुरेन्द्र सोरेन, चन्द्रकांत मंडल, राजेन्द्र पंडित, विन्दुलाल मराण्डी, राजेश दास, मोतीलाल मुर्मू, राजेश किस्कू, बाबूराम हांसदा, रामकिशोर मंडल, अंजलि किस्कू, शमा प्रवीण, सुनील शर्मा, चंदन मुर्मू, सुनील बेसरा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।