झारखंड आंदोलनकारी स्व. सरयू महतो की मनाई पांचवीं पुण्यतिथि

Mar 01, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बगोदर प्रखंड क्षेत्र के करमाटांड़ में झारखंड आंदोलनकारी स्व. सरयू महतो की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विधायक नागेन्द्र महतो ने उन्हें झारखंड आंदोलन का जुझारू साथी बताया और उनकी भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

झारखंड आंदोलनकारी स्व. सरयू महतो की मनाई पांचवीं पुण्यतिथि

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खेतको अंतर्गत (करमाटांड़) में झारखंड आंदोलनकारी स्व. सरयू महतो की पांचवीं पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक एवं उनके परिजनों सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने स्व. सरयू महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में विधायक नागेन्द्र महतो ने उन्हें झारखंड आंदोलन का जुझारू साथी बताते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। वे एक सच्चे लड़ाकू योद्धा थे, जिन्होंने झारखंड राज्य निर्माण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य तालेश्वर महतो, भाजपा नेता जीबलाल महतो, नन्द कुमार जगदीश महतो, युगल महतो, घनश्याम महतो, कार्तिक मंडल, नीलकंठ महतो समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।