ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड कला संस्कृति मंच कुड़मी समाज की बैठक

झारखंड कला संस्कृति मंच कुड़मी समाज की बैठक

डुमरी। प्रखंड के कुलगो उत्तरी पंचायत के बरवाटांड़ में मंगलवार को वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच कुड़मी समाज की बैठक की गई। अध्यक्षता मोहनलाल महतो व...

झारखंड कला संस्कृति मंच कुड़मी समाज की बैठक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गिरडीहWed, 01 Nov 2023 02:45 AM
ऐप पर पढ़ें

डुमरी। प्रखंड के कुलगो उत्तरी पंचायत के बरवाटांड़ में मंगलवार को वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच कुड़मी समाज की बैठक की गई। अध्यक्षता मोहनलाल महतो व संचालन पिंटू कुमार ने किया। बैठक में 5 नवंबर को आयोजित डहरे सोहराय जीटी रोड बगोदर से बरवाअड्डा तक 81 किलोमीटर, 81 गुष्टि, 81 अखरा कार्यक्रम में भागीदारी एवं सफलता पर चर्चा की गई। पिंटू कुमार ने कहा कि डहरे सोहराय में प्रदेश की कला संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। जैसे झूमर, नटुवा, चाचैर आदि। वहीं जितेन्द्र महतो ने कहा कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा क्योंकि सोहराय में हमारे घरों की दीवारों को निपन कर अपने जानवरों को पूजते हैं। बैठक में वार्ड सदस्य मेघलाल महतो, भोला महतो, जानकी महतो, बजरंगी महतो, सुरेश महतो, प्रकाश महतो, रमेश महतो, महेश महतो, प्रदीप महतो, नारायण महतो, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें