ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड से आगे है छतीसगढ़ और उतराखंड

झारखंड से आगे है छतीसगढ़ और उतराखंड

झारखंड राज्य सरकारी पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को पेंशन कार्यालय में हुई। जिसमें झारखंड के 18वां स्थापना दिवस पर झारखंडियों की मुख्य रुप से अपेक्षा-उपेक्षा पर संघ राज्याध्यक्ष अशोक कुमार सिंह...

झारखंड से आगे है छतीसगढ़ और उतराखंड
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहFri, 16 Nov 2018 01:03 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड राज्य सरकारी पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को पेंशन कार्यालय में हुई। जिसमें झारखंड के 18वां स्थापना दिवस पर झारखंडियों की मुख्य रुप से अपेक्षा-उपेक्षा पर संघ राज्याध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में समीक्षा की गई। जिसमें सिंह ने कहा कि राज्य अलग होने से जो राज्यवासियों की अपेक्षा थी उसकी घोर उपेक्षा हो रही है। इसके साथ अलग हुए छतीसगढ़ और उतराखंड झारखंड के विकास से बहुत आगे है। राज्य की वर्तमान सरकार जितना विकास कॉरपोरेट घराने को करने के लिए उत्सुक है उतना राज्यवासियों के लिए नहीं। बैठक में रुपलाल महतो, नरेन्द्र नारायण सिंह, कवलदेव सिंह, भरत प्रसाद गुप्ता, विनोद वश्विकर्मा, टहल रविदास, रामेश्वर पांडेय आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें