
योजनाओं का लाभ दिलाने आज से पंचायतों में पहुंचेगी सरकार
गिरिडीह में राज्य सरकार शुक्रवार से पंचायतों में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम शुरू करेगी। यह 15 दिसंबर तक चलेगा। विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ ग्रामीणों को सीधे उपलब्ध कराने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम का प्रचार नुक्कड़ नाटक और पंपलेट के माध्यम से किया जाएगा।
गिरिडीह। योजनाओं का लाभ दिलाने शुक्रवार से पंचायतों में राज्य सरकार पहुंचेगी। राज्य सरकार द्वारा आपकी-योजना, आपकी-सरकार, आपके-द्वार कार्यक्रम शुक्रवार से शुरु होगा। यह कार्यक्रम 15 दिसंबर तक चलेगा। हर दिन अलग अलग पंचायतों में शिविर लगाया जाएगा। इसे लेकर सारी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित सभी प्रचार वाहनों के माध्यम से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की तिथि, पंचायत का नाम, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उक्त योजनाओं के लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
साथ ही विभिन्न योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं। बताया गया कि सरकार ने सरल एवं सहज रुप से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं उससे लाभान्वित करना लक्ष्य तय किया है। पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने तथा जांच के बाद उन्हें स्वीकृत कर योजना का लाभ ऑन द स्पॉट मिले यह सरकार की प्राथमिकता है। ● शिविर में इन योजनाओं पर किया जा रहा है फोकस शिविर में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं पर फोकस किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




