मील का पत्थर साबित होगा इंजीनियरिंग कॉलेज: राजेन्द्र

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

गिरिडीह में झारखंड सरकार द्वारा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास किया गया। यह कदम विधायक सुदिव्य कुमार के प्रयासों का परिणाम है। इससे जिले के छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे गरीब मेधावी छात्रों को महंगी पढ़ाई से राहत मिलेगी।

मील का पत्थर साबित होगा इंजीनियरिंग कॉलेज: राजेन्द्र

गिरिडीह। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सह झारोटेफ एनएमओपीएस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि स्थानीय विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार के प्रयास गिरिडीह में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज बनना सराहनीय कदम है। झारखंड सरकार द्वारा जरीडीह पचम्बा में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास किया जाना शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि जिले के हजारों छात्र छात्राएं इंजीनियरिंग की पढ़ाई हेतु कोटा राजस्थान, उड़ीसा, दक्षिण भारत की ओर जाते हैं। उस पर आने वाले दिनों में रोक लगेगी। गरीब घर के मेधावी छात्र महंगे पढ़ाई से वंचित नहीं होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।