
प्रोत्साहन राशि भुगतान नहीं होने पर प्रदर्शन नौ को
झारखंड कृषक मित्र संघ की बैठक शुक्रवार को जलीय सूर्य मंदिर परिसर में हुई। बैठक में कृषक मित्रों ने प्रोत्साहन राशि के भुगतान में देरी पर चिंता जताई और आंदोलन तेज करने का प्रस्ताव पारित किया। जिला...
जमुआ, प्रतिनिधि। शुक्रवार को झारखंड कृषक मित्र संघ गिरिडीह जिला की एक बैठक जलीय सूर्य मंदिर परिसर धर्मशाला में प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, जिला सचिव घनश्याम कुशवाहा मौजूद थे। बैठक में जमुआ, देवरी, तिसरी, गांवा, एवं बेंगाबाद के सेकंडों कृषक मित्र ने भाग लिया। बैठक में तीन सूत्री बिंदुओं पर कृषक मित्र ने चर्चा कर आंदोलन को तेज करने से संबंधित प्रस्ताव पारित किया। जिसमें मुख्य रुप से कृषक मित्र को विगत कई माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान जिला आत्मा निदेशक द्वारा नहीं किए जाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि कृषक मित्र के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ विभाग द्वारा किया गया तो संघ आर-पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होगा। कहा कि कृषक मित्र 9 सितंबर को प्रदर्शन करेंगे। साथ ही कृषक मित्र को स्थाई करने की मांग को लेकर हाई कोर्ट की शरण में जायेंगे। बैठक में जमुआ प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, देवरी अध्यक्ष अजय सिंह, गांवा अध्यक्ष केदार कुमार आदि ने कहा कि कृषक मित्र की बदौलत आज बीज वितरण शत - प्रतिशत किसान के खेतों तक पहुंच रहा है। मौके पर किरण कुमारी, सच्चिदानंद राय, रूपलाल प्रसाद वर्मा, मुबारक अंसारी, कार्तिक महतो, सुरेश रविदास, उमेशचंद्र यादव, बलदेव वर्मा, अजय वर्मा, मोहन दास महतो, गजेंद्र राणा, अमित चंद्रा, अनिल सिंह, नरेश साव, केदार मिस्त्री, मुन्ना लाल वर्मा आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




