Gridih News: झारखंडधाम में अंतिम सोमवारी उमड़ा आस्था का सैलाब
Gridih News: झारखंडधाम में एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, भीड़ संभालने में पुलिस के छूटे पसीने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। ढाई बजे मंद

Gridih News: झारखंडधाम में एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, भीड़ संभालने में पुलिस के छूटे पसीने झारखंडधाम, प्रतिनिधि। सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी को झारखंडधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अनुमान है कि करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण कर रिकॉर्ड बनाया। रात दो बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। ढाई बजे मंदिर का पट खुलते ही हर-हर महादेव के जयकारों के बीच जलार्पण शुरू हुआ। पूरा परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।
अन्य मंदिरों में भी उमड़ी भीड़
बाबा मंदिर में जलार्पण के बाद श्रद्धालु झारखंडधाम परिसर के अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन करते दिखे। पार्वती मंदिर, संतोषी माता मंदिर, राम-जानकी मंदिर, हनुमान मंदिर, पंचमुखी महादेव, सरस्वती मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, गणेश मंदिर, दुर्गा मंदिर और वृहद बजरंगबली मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने मंदिरों में दर्शन कर प्रतिमाओं का पूजन किया।
भीड़ संभालने में पुलिस के छूटे पसीने
बढ़ती भीड़ के कारण पुलिस को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य मंदिर के गर्भगृह में आधा दर्जन जवान तैनात थे, जबकि दो प्रवेश द्वार और एक निकास द्वार पर तीन-तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पार्वती मंदिर में भी लंबी कतार लगी रही। हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभालते रहे।
पुलिस इंस्पेक्टर जमुआ प्रदीप दास पूरे परिसर की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने भीड़ के दबाव को देखते हुए व्यवस्था पर चिंता जताई। कहा कि झारखंडधाम में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव की जरूरत है। उन्होंने मंदिर कमेटी को प्रखंडस्तरीय बनाने की जरूरत बताई, ताकि समिति के सदस्य मेले और विशेष आयोजनों में समय देकर सेवा एवं व्यवस्था संभाल सकें। बीडीओ अमल जी, बीपीओ बबीता कुमारी और सीआई प्रशांत चांद ने मजिस्ट्रेट के रूप में विभिन्न स्थानों पर विभागीय कर्मियों की तैनाती कर व्यवस्था संभाली।
प्रबंधन समिति के सदस्य भी जुटे रहे
प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिनोद पांडेय, नरेश पंडा, सचिव मनोज पंडा, सुभाष पंडा, नाकुल पंडा,रविंन्द्र पांडे, पंकज पंडा, सेुनील पंडा ने महेश प डा मुखिया आशुतोष वर्मा, पंसस राजेश वर्मा सहित समिति के कई सदस्य व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारू रूप से दर्शन-पूजन कराने में सभी सक्रिय रहे।
मुख्य मार्ग पर भीषण जाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण झारखंडधाम के दोनों प्रवेश मार्गों पर करीब आधा किलोमीटर तक जाम लगा रहा। दोपहर 12 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। अंतिम सोमवारी की भारी भीड़ ने एक बार फिर झारखंडधाम में बेहतर भीड़ प्रबंधन, यातायात और स्थायी प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत को उजागर कर दिया। एसडीएम, एसडीपीओ, प्रमुख और विधायक के नहीं पहुंचने पर आमजनों में नाराजगी दिखी। भिखारी राम, छोटन गुप्ता, महावीर सााहू, तोता राम, सावन कुमार, रमन यादव, सुमन गुप्ता, रंजन सिंह, भीखन दास, अमन दास, सुखन तुरी, महेश दास सहित कई लोगों ने मंदिर की व्यवस्था बदलने के लिए विधायक, एसडीएम और प्रमुख से पहल करने की अपील की है।

