Gridih News: हीरोडीह थाना प्रभारी ने किया झारखंडधाम में रुद्राभिषेक

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने झारखंडधाम में अपने परिवार के साथ महादेव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने पूजा के बाद महाआरती में भाग लिया और भंडारे का आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

Gridih News: हीरोडीह थाना प्रभारी ने किया झारखंडधाम में रुद्राभिषेक

Gridih News: झारखंडधाम। हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने मंगलवार को सपरिवार प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंडधाम पहुंचकर देवाधिदेव महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक किया। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ बाबा मंदिर में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वैदिक ब्राह्मणों की मंडली ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र शिवलिंग का रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद बाबा भोलेनाथ का आकर्षक शृंगार किया गया। थाना प्रभारी व उनकी धर्मपत्नी ने पूजा-अर्चना के बाद महाआरती में भी भाग लिया। पूजा-अर्चना के उपरांत थाना प्रभारी की ओर से मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

भंडारा बनाने और वितरण में पवन द्विवेदी, उदय द्विवेदी, रामेश्वर मंडल, बासुदेव मंडल, अजीत दुबे, पवन राम, उज्ज्वल कुमार, राहुल राम और प्रदीप पंडा ने सहयोग किया। पूजा का विधि-विधान नरेश पंडा और आशुतोष पंडा ने संपन्न कराया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: हीरोडीह थाना प्रभारी ने किया झारखंडधाम में रुद्राभिषेक