Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJharkhand Congress President Keshav Mahato to Attend Ambedkar Honor March in Pirtaand

कांग्रेस का आंबेडकर सम्मान मार्च आज

झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो मंगलवार को पीरटांड़ में अंबेडकर सम्मान मार्च में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पीरटांड़ हटिया मैदान से शुरू होगा। धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान केंद्रीय गृह...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 21 Jan 2025 04:13 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस का आंबेडकर सम्मान मार्च आज

गिरिडीह। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मंगलवार को पीरटांड़ आएंगे। वे पीरटांड़ प्रखंड में कांग्रेस की ओर से आयोजित अंबेडकर सम्मान मार्च व जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने प्रखंड के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान धनंजय सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार दोपहर 2 बजे पीरटांड़ प्रखंड आएंगे। अंबेडकर सम्मान मार्च पीरटांड़ हटिया मैदान (विनोद धाम) से शुरु होगी। धनंजय सिंह ने कहा कि देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा डॉ भीम राव अम्बेडकर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान कार्यक्रम कई दिनों से लगातार प्रखंडों में चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष पीरटांड़ प्रखंड आएंगे। कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिले व प्रखंड के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धनंजय गोस्वामी, प्रखंड के उपाध्यक्ष एजाज, जिला सचिव प्रो मंजूर अंसारी, योगेश्वर महथा, एलियास आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें