
11 से 15 तक स्थापना दिवस पर हर पंचायत में विशेष ग्राम सभा
झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर 11 से 15 नवंबर तक सभी प्रखंडों और पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान मनरेगा, ग्रामीण आवास और जलछाजन से संबंधित योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। बीडीओ महेंद्र रविदास ने बैठक में कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी दी।
गावां, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर राज्य के सभी प्रखंडों व पंचायतों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन 11 से 15 नवंबर तक आयोजित होगा। इसको लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में रविवार को एक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रुप से बीडीओ महेंद्र रविदास व सीओ अविनाश रंजन उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार पंचायत स्तरीय विशेष ग्राम सभा व रोजगार दिवस पर मनरेगा, ग्रामीण आवास, जलछाजन एवं जेएसएलपीएस से जुड़ी कई प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान बीडीओ महेंद्र रविदास ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार झारखंड राज्य की 25वां स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी पंचायत में पांच दिवसीय विशेष ग्राम सभा व रोजगार दिवस का आयोजन किया जाना है।

इस पर प्रखंड स्तरीय तैयारी शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि 11 से 15 नवंबर तक कार्यक्रम किया जाना है। कहा कि कार्यक्रम में प्रभात फेरी, विशेष ग्राम सभा व रोजगार दिवस, सम्मान व शपथ ग्रहण किया जाना है जिसमें मनरेगा से जुड़ी योजनाओं, ग्रामीण आवास के तहत पीएम आवास, अबुआ आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश एवं अन्य लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा जलछाजन के तहत कई प्रकार की प्रतियोगिता करायी जाएगी। जेएसएलपीएस विभाग से जुड़ी योजनाओं के तहत विशेष ग्राम सभा व रोजगार दिवस पर कार्य किया जाएगा। मौके पर बीपीओ विनय कुमार, बीपीआरओ सतीश चौधरी, ऐई संतोष कुमार, पप्पू राय, मो रिजवान, सतोष रविदास, नन्दकिशोर सिन्हा, मकसूद आलम, मुन्नी कुमारी, अमित कुमार, गुरुसहाय रविदास, रविन्द्र बरनवाल, राकेश कुमार, दीपक कुमार, नकुल दास, पवन मण्डल, विरेंद्र रजक, राजेन्द्र रविदास समेत कई कर्मी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




