Jamua Railway Station Faces Severe Lack of Passenger Amenities Despite High Revenue जमुआ रेलवे स्टेशन में सुविधाओं का टोटा, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJamua Railway Station Faces Severe Lack of Passenger Amenities Despite High Revenue

जमुआ रेलवे स्टेशन में सुविधाओं का टोटा

जमुआ रेलवे स्टेशन, गिरिडीह-कोडरमा रेल खंड में यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। यहां पानी, बिजली, शौचालय और प्लेटफार्म शेड जैसी बुनियादी जरूरतें नहीं हैं। स्टेशन पर यात्रियों को अंधेरे में समस्याओं का...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 4 Sep 2025 04:45 AM
share Share
Follow Us on
जमुआ रेलवे स्टेशन में सुविधाओं का टोटा

जमुआ। गिरिडीह-कोडरमा रेल खंड स्थित जमुआ रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। गिरिडीह-कोडरमा रेल खंड में जमुआ रेलवे स्टेशन सवार्धिक राजस्व देने वाला स्टेशन होने के बाद भी यहां पानी, बिजली, शौचालय, प्लेटफार्म शेड सहित अन्य बुनियादी जरूरतों से रेल यात्रियों को मरहूम रखा गया है। बताया जाता है कि उक्त रेल खंड के स्टेशन पर आसनसोल रांची इंटरसिटी, आसनसोल दिल्ली एक्सप्रेस और महेशमुंडा कोडरमा ट्रेन का ठहराव है। लिहाजा यहां बड़ी संख्या में यात्रियों का जमावड़ा लगा रहता है। रेलवे स्टेशन में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं रहने से रात्रि 9 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने वाले यात्रियों को अंधेरे में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आबादी के बाहर स्टेशन रहने से यात्रियों पर हर वक्त भय बना रहता है। अभी तक इस रेलवे स्टेशन पर शौचालय की कोई मुक्कमल व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे महिला यात्रियों को सर्वाधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा रहा है। बताया जाता है कि बरसात का मौसम हो या कड़ी धूप हो या ठंडी रात हो स्टेशन पर यात्रियों के लिए यात्री शेड नहीं बनाए जाने से यात्रियों को खुले आसमान के नीचे ही खड़े रहकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। पेयजल के लिए पूर्व में गाड़ा गया चापाकल भी बेकार पड़ा हुआ है। लिहाजा यहां आने वाले यात्री पेयजल समस्या से भी दो चार होते हैं। जानकार बताते हैं कि इतने बड़े रेलवे स्टेशन में रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम नहीं करना हास्यास्पद है। यहां तैनात रेल कर्मी भी उक्त समस्याओं से दो चार हो रहे हैं। रेल कर्मियों ने बताया कि उक्त समस्या से रेल विभाग को कई बार अवगत कराया गया है। बावजूद इसके इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं की जा सकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।