ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडजैन मुनि महाराज कर रहे मंत्र का जाप

जैन मुनि महाराज कर रहे मंत्र का जाप

तीर्थरक्षा व जिनशासन के उद्देश्य से शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर जी स्थित राजेंद्रधाम में आचार्य राजपरम सूरीश्वर जी महाराज का 21 दिनों की साधना जारी है। साधना की पूर्णाहुति में कई धार्मिक कार्यक्रम का...

जैन मुनि महाराज कर रहे मंत्र का जाप
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहWed, 31 Oct 2018 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

तीर्थरक्षा व जिनशासन के उद्देश्य से शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर जी स्थित राजेंद्रधाम में आचार्य राजपरम सूरीश्वर जी महाराज का 21 दिनों की साधना जारी है। साधना की पूर्णाहुति में कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसमें सूबे के मुख्यमंत्री समेत अन्य राजनेताओं के शामिल होने की संभावना है।

आचार्य श्री 21 दिनों तक उपवास में हैं व मौन व्रत धारण किए हुए हैं। साधना के दौरान सवा लाख सूरी मंत्र का निरंतर जाप कर रहे हैं। आचार्य श्री का साधना 15 अक्तूबर से शुरू हुआ है। वहीं चार नवम्बर को पूर्णाहुति है। आचार्य श्री इनदिनों देश दुनिया से अलग संस्था के एक कृत्रिम गुफा में साधना रत हैं। गुफा में किसी श्रद्धालु को आने जाने की अनुमति नहीं है। आचार्य श्री लागातर गुफा में रहकर सूरी मंत्र जाप में लीन हैं। पूर्णाहुति के दिन आचार्य श्री गुफा से बाहर आएंगे।

गगनभेदी मंत्रोच्चारण के साथ बारह घंटे का हवन किया जायेगा। साधना के उपरांत पांच नवम्बर को आचार्य श्री का व्याख्यान होगा। पूर्णाहुति पर सूबे के मुख्यमंत्री समेत अन्य राजनेताओं के शामिल होने की संभावना है। पूर्णाहुति पर मधुबन व आसपास के गांवों में दस हजार घरों में भिष्टान्न देने की व्यवस्था की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें