Gridih News: 250 लाभुकों का दो साल से सामग्री मद का भुगतान अटका

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: बेंगाबाद में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत सिंचाई कूप के लाभुकों को दो साल से भुगतान नहीं मिला है। इससे लगभग 250 लाभुक आर्थिक तंगी में हैं और उधारी का बोझ बढ़ता जा रहा है। लाभुकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है, जबकि मुखिया ने भी भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई है।

Gridih News: 250 लाभुकों का दो साल से सामग्री मद का भुगतान अटका

Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बने सिंचाई कूप लाभुकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। बेंगाबाद प्रखंड में दो साल से सामग्री मद की राशि का भुगतान नहीं होने से करीब 250 लाभुक आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। काम पूरा होने के बाद भी पैसा नहीं मिलने से कई लाभुकों पर उधार का बोझ बढ़ता जा रहा है। परेशान लाभुकों ने भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लाभुकों का कहना है कि उन्होंने योजना के तहत सिंचाई कूप का निर्माण तय समय पर पूरा कर दिया। सामग्री खरीदने के लिए दुकानदारों से उधार लिया था, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी सामग्री मद की राशि खाते में नहीं आई।

भुगतान लंबित रहने से दुकानदार तकादा कर रहे हैं और ब्याज का बोझ अलग बढ़ रहा है। इस संबंध में मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो. सिद्दीक अंसारी ने मामले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लाभुक लगातार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। विभाग को जल्द जांच कर बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए, वरना लाभुक सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इधर बेंगाबाद प्रखंड की बीपीओ हेमलता कुमारी ने माना कि प्रखंड में लगभग 250 सिंचाई कूप में सामग्री मद की राशि लंबित थी। उन्होंने बताया कि इस मद में कुछ राशि का आवंटन मिला है और लाभुकों के वाउचर-बिल जमा कर लिए गए हैं। शीघ्र ही भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भुगतान में हो रही देरी से नाराज लाभुकों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे प्रखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन के लिए विवश होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।