Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsIrregularities in 58 Lakhs Road Construction Project in Dhanaiyapura
पीसीसी में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप

पीसीसी में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप

संक्षेप:

धनवार प्रखंड के धनैयपुरा में ₹58 लाख 94 हजार की लागत से निर्माणाधीन पीसीसी सड़क एवं गार्डवाल योजना में अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना विधिवत मापी एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र के कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Jan 03, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के धनैयपुरा में पीडब्ल्यूडी रोड से हरिजन टोला होते हुए जर्नादन विश्वकर्मा के घर तक निर्माणाधीन पीसीसी सड़क एवं गार्डवाल योजना में अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है। लगभग ₹58 लाख 94 हजार की लागत से स्वीकृत इस योजना में प्राक्कलन के विरुद्ध कार्य कराए जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि न तो रैयती अथवा गैर मजरूआ खास भूमि पर विधिवत मापी कर सड़क का चिन्हांकन कराया गया है और न ही सक्षम पदाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया है। इसके बावजूद संवेदक द्वारा आनन-फानन में कार्य कराया जा रहा है। प्राक्कलन के अनुसार सड़क निर्माण से पूर्व रोलर चलाकर जमीन को समतल करना, गिट्टी-चिप्स एवं डस्ट का मिश्रण डालकर कम्पैक्शन करना अनिवार्य है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि आरोप है कि संवेदक द्वारा बिना रोलर चलाए, केवल डस्ट डालकर सीधे पीसीसी सड़क ढालने की तैयारी की जा रही है, जो घटिया निर्माण की ओर इशारा करता है। दिनांक 18 दिसंबर 2025 को किए जा रहे त्रुटिपूर्ण कार्य का वीडियो क्लिप कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल गिरिडीह, उप विकास आयुक्त गिरिडीह एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी धनवार को भेजा गया है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच नहीं कराई गई, तो विकास के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग होता रहेगा। शिकायतकर्ता ने वरीय पदाधिकारी की उपस्थिति में किसी स्वतंत्र तकनीकी एजेंसी से जांच कराए जाने तथा दोषी अभियंता व संवेदक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।