Gridih News: चित्तरडीह के तीन घरों से नकदी-जेवर समेत 2.5 लाख की चोरी
Gridih News: जमुआ के चितरडीह गांव में मंगलवार रात चोरों ने तीन घरों में डकैती की। चोरों ने परिवार के सदस्य मौजूद न होने का फायदा उठाया और करीब ढाई लाख रुपये के नकद, चांदी, सोने के आभूषण तथा अन्य सामान चुरा लिया। घटना से इलाके में दहशत फैली है। परिवार ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Gridih News: जमुआ। जमुआ थाना क्षेत्र के चितरडीह गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया है। चोरों ने एक ही परिवार के तीन घरों का ताला तोड़कर नगदी, चांदी-सोने के आभूषण, बर्तन और साड़ियां सहित लगभग ढाई लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, ननकी देवी, कंचन देवी और सुलेखा देवी के घरों में देर रात चोरों ने धावा बोला। परिवार के कुछ सदस्य रिश्तेदार के घर गए हुए थे। जबकि दो परिवार बगल के घर में सो रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने करीब एक घंटे के भीतर तीनों घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पीड़ितों
ने बताया कि घर में रखे चांदी के जेवर, कुछ सोने के आभूषण, नकद राशि, रसोई के बर्तन और शादी के लिए संजोई गई साड़ियां लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित परिवारों ने कहा कि यह सामान वर्षों की मेहनत से जमा किया गया था और बच्चों की शादी-विवाह के लिए रखा गया था। पीड़ित परिवारों ने घर में हुई इस चोरी की घटना को लेकर जमुआ थाना में फिलहाल कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है, वहीं ग्रामीणों में लगातार हो रही चोरी से पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी दिखाई दिख रही है।


