महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं कार्यस्थल जागरूकता सत्र का आयोजन
गिरिडीह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईसेक्ट दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में घरेलू हिंसा अधिनियम, समान वेतन, और लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित कानूनों पर चर्चा की गई। अतिथियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक रविवार को आईसेक्ट दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र गिरिडीह में महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं कार्यस्थल से संबंधित जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथियों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। सत्र में मुख्य रूप से घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकार, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम जैसे विषयों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षुओं को इन कानूनों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार के भेदभाव, उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में वे अपने अधिकारों का उपयोग किस प्रकार कर सकती हैं।इस
अवसर पर सम्मानित अतिथियों के रूप में पीएलवी कामेश्वर कुमार अधिवक्ता रंजीव कुमार एवं भुनेश्वर महथा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने अनुभव और ज्ञान के माध्यम से प्रशिक्षुओं को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी प्रदान की तथा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सेंटर मैनेजर शिव दयाल सिंह ने सभी सम्मानित अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


