बीएनएस डीएवी के मैराथन दौड़ में छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों ने लिया भाग
गिरिडीह के बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर 'रन फॉर डीएवी प्रेरणादायक मैराथन दौड़' का आयोजन किया गया। इस मैराथन का शुभारंभ प्राचार्य सचिन गर्ग ने किया। दौड़ में लगभग 500 छात्रों,...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के निर्देशानुसार गांधी जयंती को समर्पित 'रन फॉर डीएवी प्रेरणादायक मैराथन दौड़' का भव्य आयोजन रविवार को किया गया। मैराथन दौड़ का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन दौड़ विद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर सिहोडीह कॉलेज मोड़, नया पुल, बरगंडा चौक, पावर हाउस मोड़, कबीर ज्ञान मंदिर, पटेल चौक से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। मैराथन दौड़ की दूरी 5 किलोमीटर तय की गई। जिसमें लगभग 500 विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं अभिभावकों ने बड़े ही उत्साह से हिस्सा लिया।
विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने कहा कि रन फॉर डीएवी प्रेरणादायक मैराथन दौड़ डीएवी मैनेजिंग कमेटी के अंतर्गत आनेवाले सभी विद्यालयों में आयोजित करने का निर्देश दिया गया था। जिसका उद्देश्य छात्रों और युवाओं में शारीरिक फिटनेस एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों, सत्य, अहिंसा, सेवा अनुशासन को प्रोत्साहित करना एवं विश्व शांति, सद्भावना एवं एकता और स्वच्छता जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




