हीरोडीह पुलिस ने किया क्लस्टर का निरीक्षण
रेम्बा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत, हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय रेम्बा कन्या का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया,...

रेम्बा। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ गई है। शुक्रवार हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल ने थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रेम्बा कन्या का निरीक्षण किया और उसमें आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। चुनाव के दिनों में उक्त विद्यालय के भवन तथा चहारदीवारी का इस्तेमाल सुरक्षा बलों के ठहराव हेतु क्लस्टर के रूप में किया जाता है। थाना प्रभारी ने विद्यालय में वायरिंग, शौचालय, पेयजल आदि की जानकारी ली। विद्यालय में अलग से एक पानी का टंकी लगवाने की आवश्यकता महसूस की गई। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रामदेव महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


