डीसी ने लिया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा
गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने पीरटांड़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की सुविधाओं, साफ-सफाई और छात्राओं की जरूरतों का जायजा लिया। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए रणनीति बनाई गई।

पीरटांड़। गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव पीरटांड़ प्रखण्ड में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। डीसी ने विद्यालय में विभिन्न सुख सुविधाओं व साफ सफाई का जायजा लिया। इस दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। डीसी अध्ययनरत छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर समस्या एवं जरूरतों की जानकारी लेकर समस्या दूर करने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि बुधवार को गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव पीरटांड़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण के दौरान मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीसी ने छात्रावास, वर्ग कक्ष, रसोई घर तथा भोजन व्यवस्था व साफ सफाई की जांच की।
डीसी ने बच्चों से सीधा संवाद कर पढ़ाई, रहन सहन एवं भोजन व्यवस्था के साथ साथ अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। डीसी ने बच्चों को अनुशासन व नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने उपस्थिति पंजी, स्टॉक पंजी एवं अन्य अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि विद्यालय में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी पदाधिकारी को दायित्व का बोध कराते हुए कहा कि विद्यालय की नियमित जांच की जाये ताकि विद्यालय की छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। विद्यालय निरीक्षण के बाद डीसी ने सम्बन्धित अधिकारियों संग बैठक कर बेहतर व्यवस्था बनाने की रणनीति बनाई गई। विभिन्न सुविधाओं पर चर्चा करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर रणनीति बनाई गई। विद्यालय में पाठ्यक्रम के अलावा बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर जोर दिया गया। विद्यालय में नियमित जांच पड़ताल के साथ साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई। समीक्षा के दौरान समस्या दूर कर मॉडल संस्थान के रूप में विकसित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी, पीरटांड़ बीडीओ के अलावा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


