संयुक्त निदेशक ने किया आदि कर्मयोगी सेंटर का निरीक्षण
गिरिडीह के फुलजोरी और बेंगाबाद प्रखंडों में आदि कर्मयोगी सेंटर का निरीक्षण किया गया। जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त निदेशक ने ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य योजनाओं पर चर्चा की।...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश मीणा ने शुक्रवार को गिरिडीह प्रखंड के फुलजोरी और बेंगाबाद प्रखंड चमरखो व चनकियारी में संचालित आदि कर्मयोगी सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र के संचालन, रखरखाव व अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। विशेष रूप से ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, पोषण और किसान कल्याण जैसी योजनाओं पर चर्चा की। योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में ग्रामीणों को बताया। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर जन-जागरूकता, पारदर्शिता एवं ग्राम विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना है।
ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा की। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी जयप्रकाश मेहरा और प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील मुर्मू आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




