सऊदी अरब से प्रवासी मजदूर का शव चार माह बाद घर पहुंचा
सऊदी अरब से प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो का शव चार महीने बाद शनिवार को उसके घर पहुंचा। उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। विजय की मौत 23 अक्टूबर को हुई थी, जब उसे पुलिस की गोली लगी थी। शव का अंतिम संस्कार जमुनिया नदी घाट में किया गया।

डुमरी, प्रतिनिधि। सऊदी अरब से दुधपनिया के प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो का शव करीब चार माह बाद शनिवार को उसके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही उसके घर पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। मृतक की पत्नी, बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के चीत्कार से वहां आये लोगों की आंखें भी नम थी। बाद में शव का अंतिम संस्कार जमुनिया नदी घाट में कर दिया गया। बताते चलें कि 15 अक्टूबर 2025 को सऊदी अरब में पुलिस और अपराधियों के बीच हो रहे मुठभेड़ के दौरान गलती से पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
23 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। मुआवजा के बगैर परिजन द्वारा शव लेने की सहमति नहीं देने के कारण कई माह से विजय का शव भारत नहीं लाया जा सका था। बाद में सऊदी अरब से 14 फरवरी को उसका शव रांची लाया गया था। शनिवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, प्रवासी मजदूर के हित मे काम करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली मृतक के परिजनों के साथ रिम्स पहुंचे और शव को एम्बुलेंस से डुमरी भेजा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


