
कड़ाके की ठंड के बीच रात में सक्रिय हुए चोर व उच्चके
गिरिडीह में कड़ाके की ठंड के बीच रात में चोर सक्रिय हो गए हैं। नगर थाना क्षेत्र में एक चोरी की घटना हुई है, जबकि पचम्बा थाना क्षेत्र में मंदिर की दान पेटी तोड़कर पैसे चुराए गए हैं। पुलिस रात में गश्त कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है।
गिरिडीह। कड़ाके की ठंड के बीच रात में इन दिनों शहर में चोर व उच्चके सक्रिय हो गये हैं। रात में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोर घूमने लगे हैं। कहीं-कहीं चोरी करने की कोशिश भी कर रहे हैं। नगर थाना क्षेत्र में एक चोरी की घटना भी घटी है। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस कुछ नहीं बता रही है। दूसरी तरफ पचम्बा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात चोर व उच्चके अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पचम्बा झंडा मैदान स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की दान पेटी तोड़कर दान में आये रूपये की चोरी कर ली गयी। पचंबा बुढ़वा तालाब के पास छठ पूजा समिति के स्टोर रूम का रात में उचक्कों द्वारा ताला तोड़ा गया है।
हालांकि स्टोर रूम से किसी सामान की चोरी नहीं हुई है। वहीं सलैया रेलवे स्टेशन के पीछे की रहने वाली शोभा देवी के घर में चोरी की घटना घटी है। चोरों ने कुछ रूपये एवं जेवरात की चोरी की है। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मंदिर की दान पेटी को तोड़े जाने की कोई शिकायत नहीं मिली है। रात में पुलिस इलाके में लगातार गश्त कर रही है और सड़कों पर मिलने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




