ठंड में लगातार बढ़ोतरी से मरीजों की संख्या बढ़ी

Dec 23, 2025 04:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

जमुआ में पिछले चार-पांच दिनों से ठंड बढ़ने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुबे नर्सिंग होम और अन्य अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। खासकर बच्चों में सर्दी, खांसी और बुखार की समस्याएं बढ़ रही हैं। अस्पताल प्रबंधन ने विशेष इलाज की व्यवस्था की है और दवाईयां उपलब्ध कराई गई हैं।

ठंड में लगातार बढ़ोतरी से मरीजों की संख्या बढ़ी

जमुआ। पिछले चार पांच दिनों से ठंड में हो रही लगातार बढ़ोतरी के कारण जमुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ, दुबे नर्सिंग होम, क्रेस्ट केयर हॉस्पिटल जमुआ समेत विभिन्न सरकारी एवं निजी हॉस्पिटलों व क्लिनिकों में ठंड से बुखार मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होने लगी है। खासकर बच्चों में ठंड, सर्दी खांसी और बुखार से होनेवाली बीमारी से ज्यादा प्रभावित हो रही है। मिला जुलाकर कहें तो फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुबे नर्सिंग होम तथा अन्य निजी क्लिनिकों में 40 से 50 फीसदी ठंड के कारण खासी, जुकाम, बुखार, जोड़ों के दर्द, एवं बीपी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं बुजुर्गों में जोड़ों का दर्द उच्च था निम्न रक्तचाप जैसी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या अच्छी खासी आ रही है। अन्य दिनों की भांति मरीजों की संख्या में जमुआ में काफी वृद्धि हुई है। ठंड के प्रभाव के कारण निमोनिया, ठंड खासी बुखार एवं दर्द के मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा विशेष खयाल रखा जा रहा है। इधर दुबे नर्सिंग होम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार दुबे ने बताया कि बीमारियों से निपटने के लिए दवाईयां उपलब्ध है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।