
इंडोर स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आगाज
संक्षेप: गिरिडीह के इंडोर स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ हुआ। बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज प्रतियोगिताओं में 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बैडमिंटन में राशी कुमारी और टेबल टेनिस में प्रगति कुमारी विजेता रहीं। आगामी एथलेटिक्स और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।
गिरिडीह, प्रतिनिधि। इंडोर स्टेडियम गिरिडीह में मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत विभिन्न खेलों का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, भाजपा नेता दिनेश यादव, सांसद प्रतिनिधि सुरेश मंडल व सांसद खेल महोत्सव के संयोजक मुकेश जालान ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मौके पर संयोजक मुकेश जालान ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 26 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 25 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। जिसके अंतर्गत विभिन्न खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन पूरे कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में किया जा रहा है।

बताया कि गिरिडीह में तीन प्रमुख खेलों बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें कुल 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मंगलवार को खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन व टेबल टेनिस के परिणाम : बैडमिंटन गर्ल्स अंडर-15 वर्ग में राशी कुमारी विजेता और काव्या कृष्ण उपविजेता रही। टेबल टेनिस गर्ल्स में प्रगति कुमारी ने प्रथम और आकृति कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस ब्यॉवज में आशीष मुर्मू विजेता एवं समर्थ गुप्ता उपविजेता बने। शतरंज ब्यॉवज में सिद्धार्थ गुप्ता ने बाजी मारी। जबकि अजय कुमार उपविजेता रहे। गर्ल्स में अक्षता केडिया विजेता और रिद्धि छेत्री उपविजेता बनीं। एथलेटिक्स व वॉलीबॉल का होगा आयोजन : मुकेश जालान ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत 14 नवम्बर को एथलेटिक्स प्रतियोगिता तथा 16 नवम्बर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता, शारीरिक सुदृढ़ता और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना है। कहा कि कार्यक्रम का आयोजन मुख्य संरक्षक केंद्रीय मंत्री व सांसद अन्नपूर्णा देवी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रखंड में खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है और फिट इंडिया, युवा इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। मौके पर संदीप डंगायच, महेंद्र वर्मा, देवनाथ राणा, नवीन सिन्हा, सुभाष सिन्हा, अरुण हाजरा, कामेश्वर पासवान, मनीष वर्मा, पवन साव, राजेंद्र यादव, यदुनंदन पाठक, विनय शर्मा, नवनीत सिंह, महेश राम, इंजी. विनय सिंह, वीरेंद्र तिवारी, रीता माथुर, पवन पाण्डेय, पुरुषोत्तम चौधरी, टुपलाल वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, अशोक राय, सुमन सिन्हा, सुनील साव, प्रकाश दास, साहिल शर्मा, अनूप सिन्हा, लाल गोविंद मिश्रा, उदय साव आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




