Gridih News: बगोदर में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता शुरू
Gridih News: बगोदर में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने खेलों के महत्व पर जोर दिया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स और फुटबॉल सहित कई खेलों का आयोजन किया जाएगा। 17 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भाग ले रहे हैं, और बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

Gridih News: बगोदर। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को बगोदर खेल स्टेडियम में हुआ। प्रमुख आशा राज, बीस सूत्री अध्यक्ष सरवर खान, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने खेल-कूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल सिर्फ शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह जीवन को अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व सिखाता है। खेल से बच्चों में एकाग्रता बढ़ती है, स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन का निर्माण होता है और पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन होता है। कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच देने की और खेलो झारखंड इसी दिशा में एक सराहनीय पहल है। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स से जुड़े हाई जंप, लॉन्ग जंप, दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, कबड्डी सहित कई खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा फुटबॉल सहित अन्य प्रतियोगिता भी आयोजित हो रही है, जिसमें स्कूली बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
खेलों का महत्व
बीपीओ गंगाधर पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भाग ले रहे हैं। पहले दिन बालक वर्ग और दूसरे दिन बुधवार को बालिका वर्ग के बीच प्रतियोगिता होगी। खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स से जुड़ी प्रतियोगिताएं जबकि हाई स्कूल बगोदर के मैदान में फुटबॉल सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नारायण महतो, बीआरसी बबलू कुमार, शिक्षकों में सुधीर प्रसाद, पवन कुमार सिंह, अनिता कुमारी, भुनेश्वर महतो, लखन महतो आदि उपस्थित थे।


