Gridih News: जद्दोजहद के बाद हरिहरधाम मंदिर गेट के पास रोड का कालीकरण शुरू

हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

Gridih News: बगोदर में हरिहरधाम मंदिर के पास सौ मीटर की बदहाल सड़क को चकाचक कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण सड़क की स्थिति खराब हो गई थी, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी। अब कालीकरण के बाद लोग बिना किसी परेशानी के सफर कर सकेंगे।

Gridih News: जद्दोजहद के बाद हरिहरधाम मंदिर गेट के पास रोड का कालीकरण शुरू

Gridih News: बगोदर। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार हरिहरधाम मंदिर गेट के पास से पुल तक करीब सौ मीटर बदहाल सड़क चकाचक होने लगी है। कालीकरण होने के बाद अब यहां बिना हिचकोले की गाड़ियां सरपट दौड़ेगी। महीनों से यह सड़क बदहाल स्थिति में थी। भारी बारिश में पिच उखड़ गया था, बोल्डर निकल आए थे और जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी होती थी। पानी सूखने के बाद वाहनों से उड़ती धूल से स्थानीय लोग भी परेशान थे। बता दें कि पूर्व में हो-हल्ला होने पर विभाग डस्ट डालकर मरम्मत कर देता था, लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती थी।

सावन पूर्णिमा में मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जरमुन्ने पश्चिमी के उप मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शेख मोकिम ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर रोड जाम की चेतावनी दी थी। समर्थकों के साथ वे सड़क पर उतरे भी थे। तब मरम्मत कर मौसम साफ होने पर कालीकरण का आश्वासन दिया गया था।मौसम साफ होते ही अब कालीकरण कर दिया गया है। शेख मोकिम ने कहा कि उनका प्रयास रंग लाया और विभाग ने आश्वासन पूरा किया। सड़क बनने से आवागमन सुगम हो गया है और धूल-गर्दा से भी निजात मिली है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: जद्दोजहद के बाद हरिहरधाम मंदिर गेट के पास रोड का कालीकरण शुरू