सूखे पेड़ की आड़ में एक दर्जन से अधिक हरा पेड़ काट डाले!
बेंगाबाद में महेशमुंडा के एक बंगले के पास सूखे पेड़ की आड़ में एक दर्जन से अधिक हरे पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने सूखे पेड़ काटने की अनुमति देने के बदले लकड़ी तस्करों से सौदेबाजी की। मामले की जांच में कई वीआईपी के नाम आने की संभावना है।

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा के एक पुराना बंगला के अहाते में सूखे पेड़ की आड़ में एक दर्जन से अधिक हरा पेड़ को काट देने का एक मामला प्रकाश में आया है। इसके पूर्व सूखे पेड़ काटने का परमिशन देने के एवज में बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय के एक अधिकारी ने अपने घर के दस दरवाजे के लिए चौखठ उपलब्ध कराने की सौदेबाजी भी की गयी। सौदेबाजी मंजूर होने के बाद लकड़ी तस्कर को कथित सूखा पेड़ काट ले जाने की अनुमति मिली। बताया जाता है कि महेशमुंडा की लकड़ी से जामताड़ा में उक्त अधिकारी घर के दरवाजे की शोभा बढ़ा रहा है।
मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो सिद्दीक अंसारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पेड़ तस्करी में शामिल लोगों को द्वारा चौखठ बनाकर जामताड़ा तक पहुंचाने के एवज में उक्त अधिकारी द्वारा कुछ विभागीय काम करने का झांसा दिये थे। इस झांसे में लकड़ी तस्कर द्वारा चौखठ बनाकर अधिकारी के घर तक पहुंचा भी दिया गया लेकिन काम बनने के बाद उक्त अधिकारी लकड़ी तस्करों के काम करने से साफ मुकर गए। अधिकारी के इस रवैये से नाराज लकड़ी तस्कर ने मुखिया से यह राज बता दिया। सूखे पेड़ की आड़ में हरे पेड़ों की हुई अंधाधुध कटाई के एवज में चौखठ के लिए लकड़ी की सौदेबाजी किए जाने का मामला भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कहा कि यह घटना जनवरी माह की है। दो दिनों पहले इस मामले का उद्भेदन होने पर लोगों को इस बात की जानकारी हुई है। बताया जाता है कि मामले की जांच होने पर कई वीआईपी भी कठघरे में आने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।इधर, वन विभाग पेड़ों एवं पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर ताबड़ तोड़ आरा मिलों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं सूखे पेड़ की आड़ हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। कहा कि रक्षक ही भक्षक बन जाये तो सुरक्षा की गारंटी की उम्मीद किस पर जताई जा सकती है। इधर,अधिकारी ने इस मामले को बकवास और साजिश कहा है। मामले की जांच होने पर ही असलियत उजागर होने की संभावना जताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


