Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsIllegal Stone Mining in Jamua BJP MLA Manju Kumari Raises Alarm Over Administration s Inaction
प्रशासन की मिलीभगत से चल रही अवैध पत्थर खदान: विधायक

प्रशासन की मिलीभगत से चल रही अवैध पत्थर खदान: विधायक

संक्षेप:

गिरिडीह की भाजपा विधायक मंजु कुमारी ने कहा कि जमुआ में कई अवैध पत्थर खदानें प्रशासन की मिलीभगत से चल रही हैं। उन्होंने प्रशासन की विफलता और खदान संचालन के कारण क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की समस्याओं का जिक्र किया। हाल ही में एक ग्रामीण की हत्या भी हुई, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

Nov 19, 2025 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जमुआ की भाजपा विधायक मंजु कुमारी ने कहा कि जमुआ में कई जगहों पर प्रशासन की मिलीभगत से अवैध पत्थर खदान चल रहा है। जमुआ प्रखंड में जमुआ और देवरी मिलाकर कुल 23 पत्थर खदान की ही लीज है, पर इसके अलावा अन्य कई खदान का अवैध रुप से संचालन हो रहा है। इसे रोकने में जिला प्रशासन पूरी तरह से विफल है। अवैध खदान संचालन के कारण जमुआ में विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई है। उक्त बातें विधायक मंजु कुमारी ने मंगलवार को नए परिसदन भवन गिरिडीह में प्रेस वार्ता में कही। इस दौरान भाजपा नेता हरमिंदर सिंह बग्गा व संदीप देव भी मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विधायक मंजु ने कहा कि अवैध पत्थर खदान संचालन के कारण कुछ दिन पहले जमुआ के दलिया में ग्रामीणों और अवैध खदान संचालक के समर्थकों के बीच मारपीट हुई। जिसमें एक ग्रामीण की मौत भी हो गई। अवैध खदान संचालन क्षेत्र में अशांति फैलाने का काम कर रहा है। आए दिन होनेवाली ब्लास्टिंग से ग्रामीणों की घरों में दरार आ जा रही है। जिससे ग्रामीण भयभीत और सहमे हुए हैं। अवैध खदान संचालन के लिए कम दाम पर किसानों की जमीन को हड़पा जा रहा है। अवैध खदान संचालन का असर उर्वरक क्षमता पर भी पड़ रहा है। पानी का स्तर नीचे जा रहा है और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या भी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। कहा कि जमुआ में अनाज की कालाबाजारी दिनदहाड़े हो रही है। थाना में भ्रष्टाचार हावी है। कहा कि ग्रामीण म्यूटेशन सहित अन्य कामों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते रहते हैं, पर उनका काम नहीं होता है। कहा कि राज्य सरकार इस तरह के मामलों पर कार्रवाई करे, अन्यथा वे सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।