आरा मिल संचालन में तीन पर मुकदमा
देवरी अंचल के मंडरो और बैरिया गांव में अवैध रूप से दो आरा मिल चलाने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वनपाल नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि छापेमारी में आरा मिलों को ध्वस्त किया गया और 12 ट्रैक्टर लकड़ी बोटा जब्त किया गया। कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल के मंडरो एवं बैरिया गांव में अवैध रूप से दो आरा मिल संचालन करने के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन परिसर देवरी के वनपाल नीरज कुमार पांडेय ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि गुप्त सूचना एवं वरीय अधिकारियों के निर्देश पर रविवार (3 मई) को अंचल के मंडरो एवं बैरिया गांव में छापेमारी अभियान चलाकर दो आरा मिल को ध्वस्त किया गया था। साथ ही वहां से विभिन्न प्रजातियों के 12 ट्रैक्टर लकड़ी बोटा को सीज कर वन परिसर देवरी में जमा करवाया गया था।
बताया कि उक्त मामले में आरा मिल संचालक मंडरो के महेंद्र साव तथा बैरिया के राजकुमार वर्मा एवं देवा सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


