Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsIllegal Mining Concerns Demand for Immediate Transfer of Long-Standing Contract Staff
वर्षों से जमे हैं संविदा पर कार्यरत कई स्टाफ

वर्षों से जमे हैं संविदा पर कार्यरत कई स्टाफ

संक्षेप:

बेंगाबाद में खनन विभाग के कार्यालय में कई संविदा कर्मचारी वर्षों से जमे हुए हैं, जिससे अवैध खनन और राजस्व की क्षति हो रही है। भाजपा सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम ने कर्मचारियों के अविलंब स्थानांतरण की मांग की है। उन्होंने इस मामले की गंभीरता को उजागर किया और राज्य सरकार को शिकायत करने की बात कही है।

Nov 17, 2025 03:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। खनन विभाग के जिला कार्यालय में संविदा पर कार्यरत कई स्टाफ वर्षों से जमे हैं जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। पिछले ढाई दशक बीत जाने के बाद भी लोगों का अन्यत्र स्थानों पर स्थानांतरण नहीं किया गया है। जिससे अवैध खनन में लूट की छूट मिल गई है। बेंगाबाद के भाजपा सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम ने इस आशय की जानकारी दी है। उन्होंने संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को अविलंब स्थानांतरण करने की मांग राज्य सरकार से की है। कहा कि ताज्जुब की बात तो यह है कि खनन विभाग के कार्यालय में लगभग पांच कर्मचारी संविदा पर कार्यरत हैं और सभी आपस में एक दूसरे के रिश्तेदार भी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्षों से कार्यालय में जमे रहने के कारण विभाग में उनकी कथित रूप से तूती बोलती है। इतना ही नहीं क्षेत्र में अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। जिससे खनन विभाग को राजस्व की भारी क्षति हो रही है। वहीं इन लोगों के पास अकुत संपति भी है। इसकी निष्पक्ष जांच होने पर आय से अधिक संपति अर्जित करने का भी मामला प्रकाश में आने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का अविलंब स्थानांतरण नहीं होने पर वे चुप नहीं बैठेंगे और राज्य सरकार के प्रधान सचिव से इस बात की शिकायत करने की बात कही गई है। बतला दें कि सांसद प्रतिनिधि के अलावा कई अन्य समाजसेवियों ने भी वर्षों से जमे इन कर्मचारियों को लेकर कई तरह के सवाल उठाने लगे हैं। उपायुक्त का भी इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।