Gridih News: बंद माइंस से करोड़ों के राजस्व की चोरी, 5 पर केस दर्ज
Gridih News: अरतोका में बंद माइंस में अवैध खनन का मामला सामने आने के बाद करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान की चर्चा तेज हो गई है। डीसी रामनिवास यादव द्वारा निरीक्षण के दौरान विस्फोटक रखने की आशंका जताई गई। खनन विभाग ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिससे क्षेत्र के पत्थर कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। अरतोका में संचालित बंद माइंस में अवैध खनन का मामला सामने आने के बाद अब करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान की भरपाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार लीज समाप्त होने के बाद भी यहां लंबे समय से पत्थरों का अवैध खनन और तस्करी की जा रही थी।
छापेमारी की गई
गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव को सूचना मिलने पर उन्होंने बिना पूर्व सूचना दिए अरतोका माइंस का अचानक निरीक्षण किया। डीसी स्वयं खदान के अंदर गए और वहां की गहराई देखकर आश्चर्य जताया। निरीक्षण के दौरान विस्फोटक रखे जाने की आशंका को देखते हुए उन्होंने तुरंत खनन विभाग को सूचना दी। डीसी के निर्देश पर खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। छापेमारी में विस्फोटक तो नहीं मिले, लेकिन विस्फोट लगाने के लिए बनाए गए हॉल जरूर मिले। इससे स्पष्ट है कि यहां अवैध खनन के साथ अनाधिकृत रूप से विस्फोटकों का भी उपयोग किया जा रहा था।
कार्रवाई के परिणाम
इससे पहले खनन विभाग द्वारा दो बार अरतोका माइंस की जांच की बात कही गई थी। हर बार विभाग ने माइंस को बंद बताकर मामले को टाल दिया था। यह मामला कई बार अखबारों में भी प्रकाशित हो चुका है। छापेमारी के बाद खनन विभाग ने सहायक खनन पदाधिकारी के आवेदन पर 5 लोगों के खिलाफ बेंगाबाद थाना में मामला दर्ज कराया है। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र के पत्थर कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब सबसे बड़ा सवाल सरकारी राजस्व को हुए नुकसान की भरपाई और विभाग की भूमिका को लेकर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से चल रहे अवैध खनन पर समय पर कार्रवाई नहीं होने से सरकार को बड़ा नुकसान हुआ है।
आम प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


