Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsIllegal Mini Gun Factory Busted in Giridih Six Arrested with Weapons
पेज एक के लिए प्रस्तावित: गांडेय में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद

पेज एक के लिए प्रस्तावित: गांडेय में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद

संक्षेप:

गिरिडीह पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। महेशमरवा गांव में शायर अली के घर से पुलिस ने पिस्टल, गोली, और निर्माण सामग्री बरामद की। छापामारी में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चार मुंगेर के हैं। मुख्य सरगना उस्मान अंसारी फरार है।

Nov 21, 2025 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने तहखाने में चल रहे एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। मिनी गन फैक्ट्री गाण्डेय थाना क्षेत्र के महेशमरवा गांव में शायर अली नामक व्यक्ति के घर में चल रहा था। छापामारी के दौरान मिनी गन फैक्ट्री से मुंगेर के चार कारीगरों समेत छह को पुलिस ने रंगेहाथ अवैध पिस्टल बनाते गिरफ्तार किया है जबकि एक भागने में सफल रहा है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने गुरुवार शाम अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकार सम्मेलन आहूत कर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किये जाने की जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छापामारी में पिस्टल, गोली, मैगजीन, अर्धनिर्मित पिस्टल, पिस्टल के पुर्जे एवं पिस्टल बनाने में प्रयोग किये जाने वाले मशीन तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है। मिनी गन फैक्ट्री का कैसे खुला राज एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि बुधवार रात गुप्त सूचना मिली कि गाण्डेय थाना क्षेत्र के महेशमरवा में शायर अली के घर में कुछ लोग दो-तीन दिन से रह रहे हैं तथा अवैध हथियार का निर्माण कर रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लिया गया और तत्काल एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव की अगुवाई में एक टीम का गठन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। टीम तत्काल महेशमरवा स्थित शायर अली के घर पहुंची और पूरे घर को घेर कर छापामारी की। छापामारी के दौरान शायर अली के घर में जमीन के नीचे बनाए गए कमरे से छह लोगों को अवैध पिस्टल का निर्माण करते रंगे हाथ धर दबोचा गया। दो दिन पूर्व मुंगेर से लाई गई थी मशीन एसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ करने सभी ने अपना अपराध कबूल लिया है। पूछताछ में सभी ने बताया है कि इस मिनी गन फैक्ट्री का मुख्य सरगना देवघर जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के किशुनपुर निवासी उस्मान अंसारी है। उस्मान के सहयोग से एवं गिरफ्तार सभी आरोपियों ने मिलकर दो दिन पूर्व बिहार के मुंगेर से हथियार बनाने का सामान एवं मशीन लाया था। सामान व मशीन लाने के बाद शायर अली अपने घर के तहखाने में अवैध पिस्टल का निर्माण करा रहा था। मुंगेर के पकड़े गये अवैध हथियार बनाने वाले कारीगर पूर्व में भी बिहार समेत अन्य राज्यों में इसी तरह के अपराध में जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार लोगों में चार मुंगेर एवं दो देवघर के एसपी ने बताया कि अवैध मिनी गन फैक्ट्री से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चार मुंगेर एवं दो देवघर के हैं। गिरफ्तार आरोपियों में देवघर जिले के मारगोमुंडा निवासी शायर अली व खरजोरी निवासी फुरकान अंसारी तथा बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो चुन्ना, मो शमीर मल्लिक उर्फ सद्दाम, मो मंगली व मो कमरूद्दीन उर्फ सदना शामिल है। वहीं देवघर जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के किशुनपुर निवासी उस्मान अंसारी फरार है। शायर अली का महेशमरवा में ससुराल है और महेशमरवा में घर भी बनाया है। जिस घर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री चल रही थी। क्या-क्या हुआ बरामद छापामारी के दौरान अवैध मिनी गन फैक्ट्री से 06 देशी पिस्टल, 7.65 एमएम बोर की 5 जिंदा गोली, 11 मैगजीन, 2 अर्धनिर्मित पिस्टल, 13 पिस्टाल का बैरल, 12 पिस्टल का स्लाईड, 4 लोहा का डाइस, 8 बेस मिलिंग मशीन, 3 मैगजीन बनाने का डाइस, 1 हेम्स ड्रिल मशीन, 3 हथौड़ी, 1 स्प्रिंग बंडल, 12 सनमाइका प्लेट(‌पिस्टल बट बनाने में प्रयुक्त), 8 लोहा का छड़ (पिस्टल का सलाइडिंग छड़ बनाने में प्रयुक्त), 25 लोहा की रेती, 2 गोल्डन रंग का लोहा का पसेट, 16 साइकिल का यू आकार का लोहा का फ्रेम (मैगजीन बनाने में प्रयुक्त), 3 पिलास, 4 पेचकस, 4 हेक्सा आरी ब्लेड, 18 लोहा का छेनी जैसा औजार, 4 लोहा का अलग अलग आकार का प्लेट, 4 यू आकार का लोहा का क्लैम्प, 10 हेक्सा ब्लेड 10, 25. स्क्रू 250 য়ানग्राम, 40 लोहा का स्प्रिंग (मैगजीन बनाने में प्रयुक्त), 6 मोबाइल एवं 1 बाइक बरामद की गई है। तीन का है आपराधिक इतिहास एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो चुन्ना, मो समीर मल्लिक उर्फ सद्दाम एवं मो कमरुद्दीन उर्फ सदना का आपराधिक इतिहास भी है। तीनों आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले के आरोपी रहा है। मो चुन्न गौरीचक थाना कांड संख्या 311/2023 का अभियुक्त है। मो समीर मल्लिक उर्फ सद्दाम एवं मो कमरूद्दीन उर्फ सदना सारण जिले के मसरक थाना कांड संख्या 11/23 का अभियुक्त है।