झामुमो नेता ने रोजेदारों को दी इफ्तार पार्टी

Mar 10, 2026 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गावां प्रखंड के मदरसा अनवारुल इस्लाम माल्डा में झामुमो नेता इमरान अंसारी द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रोजेदारों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि इफ्तार आपसी भाईचारा बढ़ाने का माध्यम है। इमरान अंसारी ने समाज में शांति और एकता बनाए रखने की अपील की।

झामुमो नेता ने रोजेदारों को दी इफ्तार पार्टी

गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के मदरसा अनवारुल इस्लाम माल्डा में सोमवार को झामुमो नेता इमरान अंसारी द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि इफ्तार का आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी लोगों ने सामूहिक रूप से रोजा खोलकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना का परिचय दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम, सेवा और भाईचारे का प्रतीक है। वहीं झामुमो नेता इमरान अंसारी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी को रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में शांति व एकता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मरगूब आलम, झामुमो जिला संगठन सचिव शफीक अंसारी, हासमी साहब, प्रमोद गुप्ता, संजय बरनवाल, मुखिया मेराजुद्दीन, केदार यादव, जित्तू बरनवाल, मो. असलम, मो. इल्यास, मो. इस्तियाक, मो. कलीम, प्रवेज आलम सहित अन्य गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न समुदायों के नागरिक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।