ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडपत्नी के वियोग में पति ने दूसरे दिन तोड़ा दम

पत्नी के वियोग में पति ने दूसरे दिन तोड़ा दम

रेम्बा, प्रतिनिधि। पत्नी के वियोग में पति ने 24 घंटे के अंदर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंडधाम से सटे झारखंडी...

पत्नी के वियोग में पति ने दूसरे दिन तोड़ा दम
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहSat, 28 May 2022 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

रेम्बा, प्रतिनिधि। पत्नी के वियोग में पति ने 24 घंटे के अंदर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंडधाम से सटे झारखंडी बस्ती की है। ग्रामीण पति पत्नी की मौत की चर्चा कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक अमिया देवी 90 वर्ष की मौत गुरुवार को हो गई। पत्नी की मौत के वियोग में पति शुकर महतो 95 वर्ष की मौत शुक्रवार को हो गई। मृतक पति पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता नारायण प्रसाद कुशवाहा के माता-पिता हैं। अमिया देवी का दाह संस्कार गुरुवार को किया गया। परिजन इस सदमे से उबर भी नहीं पाए और शुक्रवार को पिता शुकर महतो ने पत्नी के वियोग में दम तोड़ दिया। उक्त अवसर पर स्थानीय मुखिया आशुतोष प्रसाद कुशवाहा, पंसस राजेश कुमार वर्मा, पूर्व पंसस सुरेश वर्मा, मनोहर कुशवाहा सहित कई लोग पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया। एक दिन के अंतराल में पति-पत्नी की मौत से परिजन शोकाकुल हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें