Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsHusband Arrested for Shooting Wife in Jharkhand During Photo Session
पत्नी को गोली मारनेवाला पति धराया, भेजा गया जेल

पत्नी को गोली मारनेवाला पति धराया, भेजा गया जेल

संक्षेप:

धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी में एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उसे गिरिडीह जेल भेज दिया। घायल महिला का इलाज रिम्स, रांची में चल रहा है, और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Jan 26, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी क्षेत्र में पत्नी को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर रविवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। घायल महिला का इलाज रिम्स, रांची में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ राजेंद्र प्रसाद ने परसन ओपी मे प्रेस वार्ता कर रविवार को बताया कि 23 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को सूचना मिली थी कि परसन ओपी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी है और उसे इलाज के लिए उस्मान मेमोरियल फातिमा हॉस्पिटल कोड़ाडीह ले जाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल महिला को रांची ले जा रही एंबुलेंस का पीछा किया और करमाटांड़ के पास एंबुलेंस को रोक लिया। जहां घायल महिला गजाला प्रवीण की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत रिम्स, रांची रेफर किया गया, जबकि उसके पति को मौके से हिरासत में ले लिया गया। बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मो. ईसराफिल अंसारी उर्फ राजा 32 वर्ष, निवासी सैदपुर डुमरा, थाना पातेपुर, जिला वैशाली बिहार बताया। वर्तमान में वह धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी स्थित खिजरसोता में किराये के मकान में रह रहा था। रील बनाने के दौरान अवैध पिस्टल से चली थी गोली: पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 23 जनवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे वह अपनी पत्नी के साथ फोटो खिंचवाने और रील बनाने के दौरान घर में रखे अवैध हथियार को हाथ में लिए हुए था। इसी क्रम में अचानक ट्रिगर दब जाने से गोली उसकी पत्नी के बाएं चेहरे पर लग गई, जिससे वह बेहोश हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल तथा एक देशी कट्टा बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया है। इस संबंध में परसन ओपी कांड संख्या 20/2026 में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/27/35 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।