Gridih News: राजधनवार: नौलखा डैम में शुरू हुआ नौका विहार
Gridih News: धनवार नगर पंचायत ने नौलखा डैम परिसर में सोमवार को नौका विहार का उद्घाटन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया के नेतृत्व में उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोग व बच्चे शामिल हुए। नौकाविहार से लोग मनोरंजन के साथ प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगे। आने वाले समय में यहाँ चिल्ड्रेन पार्क और अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत की ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण नौलखा डैम परिसर में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर नौका विहार का भव्य शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया, उपाध्यक्ष विनिता कुमारी, धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार एवं वार्ड पार्षदों ने फीता काटकर नौका विहार का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत के कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। नौकाविहार के शुभारंभ के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन जनार्दन राय ने किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।
सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने कहा कि नौकाविहार का शुभारंभ धनवार के लिए ऐतिहासिक दिन है। धनवार में मनोरंजन के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण नौलखा डैम में नौकाविहार की सुविधा शुरू की गई है। इससे लोगों को अपने परिवार के साथ मनोरंजन के साथ प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। अब लोग परिवार के साथ नौलखा डैम पहुंचकर नौकाविहार का आनंद उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के साथ मनोरंजन एवं पर्यटन की सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। आने वाले दिनों में नौलखा डैम परिसर में चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराने के साथ अन्य मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।मौके पर वार्ड पार्षद रामकुमार रौशन, पायल कुमारी, रजनीश वर्णवाल, चिंता देवी, कंचन देवी, राजा साव, दीपशंकर प्रसाद, गुड़ी कुमारी, मनीष तुरी, नंदन कुमार, बिजय कसेरा, नीनू संथालिया, निशांत कुमार, ज्योति शंकर प्रसाद, राजेन्द्र मोदी, किशोर साव, रज्जाक अंसारी, अर्जुन रविदास, सहदेव राय सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।


