Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsHindu Organization Meeting in Rajdhanwar Call for Unity and Action
हिंदू संगठन ने की बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार की निंदा

हिंदू संगठन ने की बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार की निंदा

संक्षेप:

राजधनवार में राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में हिंदू संगठन की बैठक हुई। संयोजक सुनील अग्रवाल ने हिंदू समाज के संगठित होने की आवश्यकता पर जोर दिया और बांग्लादेश में हिंदू के साथ हुई हिंसा की निंदा की। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। बैठक में सामूहिक शांति पाठ और एकता की शपथ भी ली गई।

Dec 22, 2025 02:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

राजधनवार। प्रखंड के बांधी स्थित पंचायत भवन में आज राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में हिंदू संगठन की बैठक की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश संयोजक सुनील अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज का संगठित होना अत्यंत आवश्यक है। आज बांग्लादेश में एक हिन्दू को उल्टा टांगकर जलाया गया। प्रशासन भी मूक बनकर खड़ा रहा। मैं बांग्लादेश की शासन व्यवस्था की निंदा करता हूं। हिंदुओं को आह्वान करते हुए कहा कि अभी समय है जागने और जगाने का, हिंदुओं को संगठित करने का। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ आगे आने का आह्वान किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं प्रदेश सह-संयोजक आचार्य ओमप्रकाश वर्मा ने संगठन की आगामी रूपरेखा रखते हुए सामाजिक समरसता पर बल दिया। राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के संस्थापक सीताराम शरण महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम आपसी मतभेदों को भूलाकर एक सूत्र में बंधेंगे। उन्होंने सनातन संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण को आज की सबसे बड़ी जरूरत बताया। बैठक में बांधी के कई गांवों से सनातनी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक शांति पाठ की गई और राष्ट्र की एकता के लिए शपथ ली गई। मौके पर स्थानीय प्रबुद्ध जन और फाउंडेशन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें वर्तमान मुखिया कृष्णदेव रजक, सुखदेव पंडित, महेश प्रसाद राय, सुरेंद्र यादव, विकलेश कुमार शर्मा,आनंद मंडल, सहदेव मोदी, अर्जुन मंडल, चंदन कुमार, मनोज शर्मा, विनय कुमार, मनोज गोसाई, अभय राय, परमेश्वर यादव, विक्रम कुमार दास, विनोद यादव के अलावा अनेक गणमान्य उपस्थित थे।