हाइवा ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, पुल के नीचे गिरा ट्रैक्ट

Mar 02, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गावां थाना क्षेत्र में भेलवा गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ट्रैक्टर को ठोकर मार दी, जिससे ट्रैक्टर नदी में गिर गया। घटना में ड्राइवर घायल हो गया। ग्रामीणों ने हाइवा का पीछा किया और बासोडीह बाजार में उसे पकड़ लिया।

हाइवा ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, पुल के नीचे गिरा ट्रैक्ट

गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के पटना बल्हारा मुख्य पथ पर भेलवा गांव के पास एक तेज रफ्तार आ रहे हाइवा ने ट्रैक्टर में ठोकर मार दी। हाइवा के धक्के से ट्रैक्टर पुल के नीचे नदी में गिर गया। घटना में ड्राइवर जख्मी हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तब तक हाइवा फरार हो गया। भाग रहे हाइवा का ग्रामीणों ने पीछा किया व सतगावां थाना क्षेत्र के बासोडीह बाजार में उसे पकड़ लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।