फसल और चहारदीवारी को हाथियों ने क्षतिग्रस्त किया
डुमरी प्रखंड के उतराखंड क्षेत्र में बुधवार रात एक जंगली हाथियों के झुंड ने फसलों और चहारदीवारी को नुकसान पहुँचाया। वनपाल सुमित सिंह के नेतृत्व में टीम ने झुंड को गांव से बाहर खदेड़ा। हाथियों का झुंड अरवाटांड़ के जंगल में है और विभाग की टीम उन पर नजर रख रही है। ग्रामीणों में भय का माहौल है।

डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के उतराखंड क्षेत्र स्थित कई गांवों में बुधवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने खेतों में लगी फसल सहित चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद प्रभारी वनपाल सुमित सिंह के नेतृत्व में प्रधान वनरक्षियों की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से झुंड को खदेड़ कर गांव से बाहर निकाला। फिलहाल हाथियों का झुंड अरवाटांड़ के जंगल में डेरा डाले हुए है। वहीं विभाग की टीम झुंड पर नजर रख रही है। बताया जाता है कि बहुत दिनों से सरिया प्रखंड के जंगल में जमे हाथियों का झुंड बुधवार की रात डुमरी प्रखंड के बड़की बेरगी गांव में प्रवेश किया।
इस दौरान हाथियों के झुंड ने प्रधानडीह में कारु पंडित, दिनेश कुमार, बोधी महतो, ससारखो में बगुली महतो, रवि वर्मा, सुरेश सिंह, कुष्टो नावाडीह में मुन्ना मण्डल, कमलपति मण्डल के खेतों में लगी जेठुआ फसल एवं चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों के झुंड का एक बार फिर क्षेत्र में प्रवेश करने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


