ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बालू, पत्थर व कोयला बेचने में लगी है हेमंत सरकार: बाबूलाल

बालू, पत्थर व कोयला बेचने में लगी है हेमंत सरकार: बाबूलाल

देवरी (प्रतिनिधि)। प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार की सरकार में बालू, पत्थर व...


बालू, पत्थर व कोयला बेचने में लगी है हेमंत सरकार: बाबूलाल
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहSun, 19 Sep 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरी (प्रतिनिधि)। प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार की सरकार में बालू, पत्थर व कोयला को बेचने में लगी हुई है। जिससे पूरे प्रदेश विकास की गति रुक गई है। वर्तमान सरकार की इस जनविरोधी रवैये के खिलाफ भाजपा के नेत्तृत्व में सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने देवरी में शनिवार को उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में शहर से लेकर गांव तक जमीन का कब्जा करवाने का खेल चल रहा है। जिसमें संबंधित पीड़ितों द्वारा वैसे भू माफियाओं के खिलाफ अंचल व थाना का चक्कर लगाया जा रहा है। लेकिन अधिकारियों द्वारा उनकी शिकायत भी नहीं सुनी जा रही है। कहा कि प्रदेश विकास के लिए आवंटित राशि सरकारी खजाने को छोड़ प्रदेश के सीएम के खाते में चले जा रहे हैं। जिससे यहां सभी प्रकार के विकास कार्य अवरूद्ध हो गया है। मरांडी अपने पैतृक गांव कोदईबांक से दुमका जाने के क्रम में देवरी में कुछ देर के लिए रूके हुए थे। मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व मुखिया रामेंश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार राय, उमेंश राय, पंकज राम, बिपिन गिरि, प्रमोद गिरि, अंबिका वर्णवाल, तालो हेम्ब्रोम, रामचंद्र ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें