ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडहेमंत सरकार जनता का शोषण कर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल

हेमंत सरकार जनता का शोषण कर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल

खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। झारखण्ड के विकास को लेकर हेमंत सरकार की मंशा ठीक नहीं है। उक्त बातें शनिवार को धनवार प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत के रतबाद...

हेमंत सरकार जनता का शोषण कर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गिरडीहSun, 22 Jan 2023 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। झारखण्ड के विकास को लेकर हेमंत सरकार की मंशा ठीक नहीं है। उक्त बातें शनिवार को धनवार प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत के रतबाद से बुधुवाटांड़ होकर घोड़थम्बा को जोड़नेवाले आरईओ रोड का उद्घाटन समारोह के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बाद पूर्णतः विकास कार्य थम सा गया है। हर जगह बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं को देखा जा सकता है। युवा पलायन कर रहे हैं। वर्षों से कार्य कर रहे साक्षरता प्रेरकों को समायोजन के बजाय हटाने का काम कर रही है। पैक्स संचालकों को मेहनताना तक नही मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बदहाल है पर देखनेवाला कोई नहीं है। सरकार की मंशा को समझने की जरूरत है। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा डोरंडा मण्डल अध्यक्ष प्रधुम्न वर्मा ने कहा कि झारखण्ड और धनवार का विकास सम्भव है तो सिर्फ बाबूलाल मरांडी से ही है। जबकि भाजपा नेता सह स्थानिय मुखिया प्रतिनिधि बसंत भोक्ता ने कहा कि झारखण्ड राज्य अलग होने के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के विकास कार्यों से जनता को उम्मीद जगी थी पर बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद से विकास थम सा गया है। आज हर क्षेत्र में लूट मची हुई है। लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। जरूरत है कि एक बार पुनः बाबूलाल मरांडी तथा भाजपा को मजबूत करने की। इसके पूर्व धनवार विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने विधिवत पूजा कर सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े