न्यू गिरिडीह स्टेशन और गांवों का रास्ता हुआ बंद
गिरिडीह में बारिश के कारण एक पुरानी पुलिया के बहाव का रास्ता जाम हो गया है, जिससे न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन और कई गांवों का रास्ता बंद हो गया है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

गिरिडीह। गिरिडीह-जामताड़ा स्टेट हाईवे पर डीएवी स्कूल के नजदीक एक पुरानी पुलिया के बहाव का रास्ता जाम कर देने के कारण बारिश से हुए जलजमाव से न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन सहित सिरसिया, पतारी, गादी, महदैया, जंगलपुर, सूईयाटांड़, जमुनियाटांड़, शहरपुरा आदि गांवों को जाने का रास्ता बंद हो गया है। हालत यह है कि पैदल बाइक या वाहनों तक का जाना मुश्किल हो गया है। इससे लोगों को हो रही बेतरह परेशानी को देखते हुए मंगलवार को बेंगाबाद के पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने गिरिडीह के अंचल अधिकारी से फोन पर बात की और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
इस बाबत यादव ने कहा कि स्टेट हाईवे पर बनी यह पुलिया बहुत पुरानी है और सिरसिया काली मंडा की ओर से एक बड़े क्षेत्र की बारिश के पानी का स्वाभाविक बहाव इसी से होता रहा है। लेकिन यह साफ देखा जा सकता है कि पुलिया के बहाव को अवरुद्ध करनेवालों ने कैसे हजारों लोगों को परेशान कर दिया है। कहा कि यह सरासर गलत है। इसलिए प्रशासन को तुरंत इस पर कार्रवाई कर लोगों की परेशानी दूर करनी चाहिए। यादव ने बताया कि उन्होंने इस बाबत गिरिडीह के अंचल अधिकारी से फोन पर बात की है। नगर निगम प्रशासन को भी इसकी लिखित शिकायत कर रहे हैं। किसी को भी इस तरह का गैर-कानूनी काम करने का अधिकार नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


