सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लू मरीजों के लिए आठ सीट रिजर्व

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

जमुआ में तीव्र गर्मी और लू के चलते स्वास्थ्य विभाग सजग है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओआरएस और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डॉ. कुलदीप तिर्की ने बताया कि आपातकाल के लिए 8 बेड रिजर्व रखे गए हैं। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष बेड आरक्षित हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लू मरीजों के लिए आठ सीट रिजर्व

जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ में पड़ रही प्रचंड गर्मी और चल रहे लू के बीच स्वास्थ्य विभाग लगातार अलर्ट मोड़ में है। इधर जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तमाम सुविधाओं में इजाफा किया गया है। विभाग का दावा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओआरएस और आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा दी गई है। इस संदर्भ में चिकित्सा प्रभारी डॉ कुलदीप तिर्की ने बताया कि लू को देखते हुए विभाग की ओर से पर्याप्त मात्रा में ओआरएस पैकेट और जीवन रक्षक दवाओं का स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकाल के लिए आठ बेड रिजर्व रखे गए हैं।

यहां मरीजों को ओआरएस के अलावा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभारी के अनुसार अस्पताल के लगभग सभी वार्डों और ओपीडी परिसरों में मरीजों के लिए सभी पंखों को ठीक करा दिया गया है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुलदीप तिर्की ने बताया कि इमरजेंसी में भर्ती होनेवाले मरीजों के लिए एसटीपी अर्थात स्टैंड्स ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल का पालन कराने की योजना है। इससे गंभीर मरीजों की त्वरित पहचान और सटीक उपचार मिल जाता है। जमुआ सामुदायिक केंद्र में बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती मरीजों के लिए अस्पताल में विशेष बेड आरक्षित किया है। इधर गर्मी को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।