Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsHealth Center in Murgumi Remains Closed Villagers Lack Access to Medical Services
मुरगुमी का प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र कई वर्षों से बंद

मुरगुमी का प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र कई वर्षों से बंद

संक्षेप:

बेंगाबाद के मुरगुमी प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र कई वर्षों से बंद है। इससे ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और उन्हें प्राइवेट डॉक्टरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उपकेंद्र बदवारा पंचायत में है, जहां 7000 से अधिक लोग रहते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य कर्मी की नियुक्ति की गई है, लेकिन सेवा उपलब्ध नहीं है।

Jan 14, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मुरगुमी के प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र पिछले कई वर्षों से बंद और बदहाल पड़ा हुआ है। उपकेंद्र के बंद रहने के कारण ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है। प्राथमिक उपचार के लिए लोगों को प्राइवेट चिकित्सक का सहारा लेना पड़ता है। यह सेंटर बेंगाबाद प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बदवारा पंचायत के अधीनस्थ हैं। पंचायत में सात हजार से अधिक की आबादी है। प्राथमिक उपचार के लिए सात हजार की आबादी के उपकेंद्र पर आश्रित हैं। बावजूद इसके सेंटर का विधिवत रुप से संचालन नहीं हो पा रहा है। सेंटर में ताला लटका रहता है जबकि रोस्टर के मुताबिक सेंटर में स्वास्थ्य कर्मी सहित एएनएम की प्रतिनियुक्ति भी की गई है, लेकिन एएनएम आंगनबाड़ी सेंटर जरूर आती है और टीकाकरण का कोरम पूरा कर वापस लौट जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि पंचायत के लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उपकेंद्र का मुख्य उद्देश्य है। फिर भी लोग सरकारी स्वास्थ्य सुविधा से महरूम हैं। बताया जाता है कि इसके पूर्व सेंटर का बेहतर संचालन होता था। लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा भी मिल रही थी, लेकिन कई वर्षों से सेंटर की स्थिति बदहाल बनी हुई है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रघुनंदन कुशवाहा द्वारा बार-बार पत्राचार करने के बाद झाड़ियों से घिरे उपकेंद्र की साफ सफाई की गई और सेंटर का रंग रोगन कर चकाचक कर दिया गया, लेकिन लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से सेंटर की उपयोगिता व्यर्थ साबित हो रही है।