श्रीराम कथा में नवधाभक्ति की कथा प्रवचन किया

Feb 22, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

देवरी के राम-जानकी चिंतामणि मंदिर में आयोजित श्रीराम चरित मानस महायज्ञ के 63वें मधाधिवेशन में संत हनुमान दास जी महाराज ने राम नाम की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने भाव और आलस्य से भगवान का संकीर्तन करने की बात कही। राम कथा के दौरान भाईचारे और प्रेम से रहने की प्रेरणा दी गई।

श्रीराम कथा में नवधाभक्ति की कथा प्रवचन किया

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के राम-जानकी चिंतामणि मंदिर गादीधाम में आयोजित श्रीराम चरित मानस महायज्ञ के 63वें मधाधिवेशन में अयोध्या से आये संत हनुमान दास जी महाराज ने राम नाम की महिमा का वर्णन एवं नवधा भक्ति प्रसंग की कथा कहकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भाव, कुभाव ओर आलस्य से भी भगवान नाम का संकीर्तन करने से मानव प्राणी को सदगति मिल जाती है। उन्होंने राम कथा प्रसंग के अनुरूप लोगों को धर्मानुसार कार्य करते हुए भाई एवं बन्धुत्व की भावना में प्रेम पूर्वक रहने की बात कही। जिससे एक अच्छे परिवार, समाज एवं राष्ट्र का निर्माण हो सके।

अनुष्ठान में मानस व्यास अर्जुन प्रसाद राय के नेतृत्व में संगीतमय नवाह परायण पाठ किया जा रहा है। मौके पर पुजारी शालिग्राम दास, मदन मोहन दास समेत धपरु राय, सत्यनारायण राय, बच्चू सिंह, किशोर सिंह, रघुनंदन प्रसाद सिंह, अभिराम शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।