Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGrand Worship Ceremony and Feast at Jharia Dham Temple in Khorimahua
झरहियाधाम में भव्य श्रृंगार पूजा तथा भंडारा का आयोजन

झरहियाधाम में भव्य श्रृंगार पूजा तथा भंडारा का आयोजन

संक्षेप: खोरीमहुआ के तारानाखो स्थित झरहिया धाम मंदिर में सोमवार रात भव्य श्रृंगार पूजा और भंडारे का आयोजन हुआ। पिछले पांच वर्षों से हर महीने के सोमवार को शिवभक्तों द्वारा पूजा होती आ रही है। इस बार पूजा पंडित राहुल शास्त्री ने कराई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Wed, 5 Nov 2025 02:10 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

खोरीमहुआ। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित तारानाखो के प्रसिद्ध झरहिया धाम मंदिर में सोमवार रात भव्य श्रृंगार पूजा और विशाल भंडारे का आयोजन भक्तिमय माहौल के बीच संपन्न हुआ। समिति सदस्य विजय कुमार पंडित ने बताया कि पांच वर्षों से प्रत्येक महीने के हर सोमवार को क्षेत्र के शिवभक्तों द्वारा भूतभावन भगवान भोले शंकर की विधिवत श्रृंगार पूजा कर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा की असीम कृपा से यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को तारानाखो निवासी राजेंद्र पंडित एवं उनकी धर्मपत्नी भुनेश्वरी देवी के समस्त परिवार के सहयोग से अगली श्रृंगार पूजा और भंडारा आयोजित किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्तिक माह के अंतिम सोमवार की श्रृंगार पूजा विकास चौधरी एवं उनके परिवार के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जबकि पूजा-अर्चना का कार्य पंडित राहुल शास्त्री ने संपन्न कराया। पूरे क्षेत्र में “हर हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में झरहिया धाम पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में घोड़थम्भा, अरखांगो, तारानाखो, पछरियाडीह, गुंडरी, धनेपुरा, बभनी, चुकरीबर सहित आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित राजन पाण्डेय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य इंद्रदेव यादव, भाजपा युवा मोर्चा घोड़थम्भा मंडल अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश चौधरी, समिति सदस्य नरेश राय, उमेश साहा, बाबूलाल राम, लखन राम, बिनोद राय, उपेंद्र राय, सुखदेव राय, सुरेश राय, कपिल राम, कपिलदेव पंडित, तुलसी नारायण राय, भगवान साहा व मन्नु कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।