
सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में 80 वर्षो से मेले का आयोजन
पीरटांड़ के हरलाडीह में 80 वर्षों से सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में भव्य मेला आयोजित होता है। इस साल का मेला शनिवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्घाटन किया गया। हरलाडीह में एक सप्ताह तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न दुकानों और मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया जाएगा।
पीरटांड़। पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत हरलाडीह में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में 80 वर्षो से भव्य मेला का आयोजन होता है। गांव के शिक्षक धारीक्षण प्रसाद ने सरस्वती माता का मंडप निर्माण कर पूजा की शुरुआत की थी। शनिवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित मेला का उदघाटन किया गया। सरस्वती पूजा के अवसर पर हरलाडीह में एक सप्ताह तक स्थानीय लोग मेला का लुफ्त उठाएंगे। बताया जाता है कि पीरटांड़ प्रखण्ड के सुदूरवर्ती इलाका हरलाडीह में भव्य तरीके से सरस्वती पूजा मनाई जाती है। सरस्वती पूजा के अवसर पर न केवल विद्यादायिनी की पूजा आराधना की जाती है बल्कि भव्य मेला का भी आयोजन किया जाता है।
सरस्वती पूजा मेला क्षेत्र के लिए फेमस मेला है। तरह तरह की दुकानें व मनोरंजन के साधन मेला की खूबसूरती है। बड़ी बात है कि हरलाडीह में आयोजित मेला एक सप्ताह तक चलता है। जानकार बताते है कि लगभग अस्सी वर्ष पहले गांव के शिक्षक धारीक्षण प्रसाद के द्वारा सरस्वती मंदिर का निर्माण किया गया था। क्षेत्र में एकमात्र सरस्वती मंदिर है। बताया कि अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र हरलाडीह में शिक्षा का अलख जगाने के उद्देशय से मंदिर निर्माण कर विद्यादायिनी की पूजा प्रारम्भ की गई थी।प्रत्येक वर्ष सरस्वती पूजा के अवसर पर साप्ताहिक मेला का आयोजन किया जाता है। पूजा के उपलक्ष्य में शनिवार आयोजित मेला का विधिवत उदघाटन किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि ब्रजकिशोर टुडु, जगदीश सोरेन,मंटु मुर्मू, मुन्नालाल उपाध्याय तथा राधेश्याम मदक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर मेला का उदघाटन किया गया।मेला समिति द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। मेला के आयोजन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। रंग बिरंगी खिलौने व चाट पकौडे की दुकान लोगो को आकर्षित कर रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




