जितकुंडी में भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन
बिरनी के जितकुंडी में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। पूजा समिति ने आकर्षक पंडाल सजाया है, जिसे देखने के लिए लोग आकर्षित हो रहे हैं। पिछले 66 सालों से यह परंपरा जारी है, जिसमें कोलकाता से प्रतिमा मंगाई जाती है। विषर्जन के दिन भव्य भंडारा भी आयोजित किया जाता है।

बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के जितकुंडी में सरस्वती पूजा बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। पूजा समिति के सदस्यों ने बाबा केदारनाथ मंदिर का आकर्षक पंडाल बनाया है जो क्षेत्र के लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। जानकारी देते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार रंजन ने बताया कि गांव में पिछले 66 सालों से बड़े ही धूमधाम से पूजा किया जाता रहा है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि प्रत्येक वर्ष प्रखण्ड में सबसे अलग एवं आकर्षक पंडाल बनाया जाता है। समिति के लोग एक महीना पहले कोलकाता जाकर ऑर्डर देकर सरस्वती मां की प्रतिमा बनवाते हैं । बताया कि पहले गांव के कुछ लोग कोलकाता में रोजगार के लिए रहते थे तो वहां के पंडाल एवं प्रतिमा देखकर अपने गांव में भी उसी तरह पूजा करने का विचार किए उसके बाद से प्रत्येक वर्ष कोलकाता से ही प्रतिमा मंगाया जाता है।
इसके अलावा विषर्जन के दिन पूरे क्षेत्र के लिए भव्य भंडारा का आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाधि ग्रहण करते हैं। मौके पर नागेश्वर साव, अजित साव , संजय साव , मनोज साव, भीम साव, बिरंची साव, राज कुमार साव, बबून साव , संजय कुमार , कारू साव , दीपक साव , सिकंदर साव, नकुल यादव, दिनेश यादव , मंटू साव , पिंटू साव, प्रेमजीत साव , विकाश यादव , रंजीत यादव , भारत साव, देगलाल साव , कुंदन साव , रंजीत साव मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




