रामचरित मानस यज्ञ महोत्सव को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
पीरटांड़ के पालगंज में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरित मानस महायज्ञ महोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चौथे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा और धार्मिक विधियां पूरी की गई। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नगर भ्रमण के दौरान जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखण्ड के पालगंज में चल रहे हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरित मानस महायज्ञ महोत्सव के निमित्त शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के चतुर्थ दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आराधना व कई धार्मिक विधियां पूरी की गई। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से पालगंज का वातावरण भक्ति भावना में विभोर है। बतला दें कि पालगंज में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरितमानस यज्ञ से पालगंज का माहौल भक्तिमय हो उठा है। धार्मिक कार्यक्रम व जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजयमान हो रहा है। हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गयी। पूजा अराधना व धार्मिक कार्यक्रम में रोज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को धार्मिक विधि-विधान से नव प्रतिमा के विधिवत पूजन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महास्नान कराया गया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नूतन प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकी व जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजयमान हो उठा। नगर भ्रमण में भारी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु शामिल भक्ति भावना में लीन रहे। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल में श्याधिवास की विधियां पूजा आरती के बाद देर शाम परायण व प्रवचन सभा मे श्रद्धा की भीड़ उमड़ पड़ी। वृंदावन धाम के आचार्य अलकेश शरण पराशर ने सीता राम विवाह प्रसंग पर कथा कहते हुए भगवान श्रीराम के दाम्पत्य जीवन का वर्णन किया। समाज को मर्यादा त्याग व समर्पण का संदेश दिया। बताया कि रविवार को धार्मिक विधि विधान से नूतन प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



